Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष से आशीर्वाद लेकर वापस लौटे बरेली सफाई कर्मचारी संघ के प्रत्याशी

बरेली। 6 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय (लखनऊ) पर बरेली सहित तमाम जनपद शाखाओं के कार्यकाल पूर्ण होने पर, वर्ष 2023-24 के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर जनपद बरेली की संशोधित व अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग को लेकर, जनपद शाखा बरेली के संघर्ष के साथी रामेश्वर दयाल साहू (जिला कोषाध्यक्ष- बरेली), रामेंद्र सिहं गुज्जर (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), श्री सुखपाल सिंह पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष भुता), चंद्रपाल सागर, कृष्ण मुरारी, वेदपाल बाल्मीकि, विनोद कुमार कश्यप के साथ जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजाराम भारती, जिला मंत्री पद के प्रत्याशी सर्वेश कुमार मौर्य एवं जिला कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी धर्मपाल सागर, संघ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह एवं प्रदेश महामंत्री बसंत लाल से मिले। उन्होंने कहा आज ही बरेली की अंतिम सदस्यता/मतदाता सूची जारी होगी। (Bareilly Safai Karamchari Sangh)

संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजाराम भारती (जिला अध्यक्ष प्रत्याशी) को संघ की सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। वरिष्ठ कर्मचारी नेता सर्वेश कुमार मौर्य (जिला मंत्री प्रत्याशी) को पूर्व में संघ की प्रदेश कमेटी द्वारा विभिन्न जनपदों में संघ निर्वाचन कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। मौर्य द्वारा अनेकों जनपदों के संघ चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव कराने पर, आय-व्यय का विवरण पत्र भरकर देने पर एवं संघ का उन पर कुछ भी बकाया ना रहने के फलस्वरूप उन्हें संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा अदेय प्रमाण पत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) सहर्ष प्रदान किया गया एवं धर्मपाल सागर को संघ की सदस्यता प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी। समस्त कर्मचारी साथियों ने प्रदेश कमेटी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। (Bareilly Safai Karamchari Sangh)


यह भी पढ़ें: आरक्षण: दलित मुसलमानों पर डॉ.अबू होरैरा की कविता

यह भी पढ़ें: कांशीराम साहब ने सीएम दिग्विजय सिंह से कहकर ख़त्म कराए थे वीरांगना फूलन देवी के सभी मुकदमे – दद्दू प्रसाद, पूर्व मंत्री


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)

Related Articles

Recent