Indus News TV Live

Friday, November 13, 2026
spot_img

बेहटा चौहान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. जीराज यादव, युवाओं ने समर्थन में लगाए नारे

बरेली। 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहटा चौहान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. जीराज यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और मैदान में मौजूद सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं (Dr. Jiraj Yadav attended a running competition)

इस अवसर पर डॉ. जीराज यादव ने अपने संस्थान सद्गुरुदेव अस्पताल की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए धनराशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आंवला विधानसभा के युवाओं और बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उनका हमेशा पूरा समर्थन रहेगा। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

डॉ. जीराज यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आंवला विधानसभा में इस तरह के खेल आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों, धावकों, दंगल पहलवानों, वॉलीबॉल खिलाड़ियों, कलाकारों और क्षेत्र की आम जनता की हर संभव मदद अपने संस्थान के माध्यम से करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आंवला विधानसभा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में अभी काफी पिछड़ी हुई है। इन तीनों क्षेत्रों में सुधार करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। यदि क्षेत्र की जनता उन्हें विधायक के रूप में सेवा करने का अवसर देती है, तो वह अपनी विधायक निधि का शत-प्रतिशत उपयोग आंवला विधानसभा की जनता के कल्याण और विकास के लिए समर्पित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद युवाओं और प्रतियोगियों में डॉ. जीराज यादव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा, “हमारा विधायक कैसा हो, डॉ. जीराज यादव जैसा हो।” इस दौरान समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपना उत्साह जाहिर किया।

डॉ. जीराज यादव ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन पर भरोसा जताते हैं और पार्टी उन्हें 126 विधानसभा आंवला से प्रत्याशी बनाती है, तो वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।

कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह और समर्थन को देखते हुए समर्थकों ने डॉ. जीराज यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत दावेदार बताते हुए उनके पक्ष में आवाज बुलंद की। इस दौरान आंवला विधानसभा को विकास के नए रास्ते पर ले जाने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की चर्चा भी प्रमुखता से हुई।

डॉ. जीराज यादव ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनका सपना आंवला विधानसभा का सर्वांगीण विकास करना है। विधायक बनने का अवसर मिलने पर वह क्षेत्र को विकास के मामले में एक नई पहचान दिलाने और आंवला को दूसरा सैफई बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


यह भी पढ़ें: आंवला में तेज बारिश से गिरी मकान की छत, सपा नेता डॉ. जीराज यादव ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें: आंवला में सपा नेताओं ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें: एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को सपा नेता डॉ. जीराज यादव ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: गरीब परिवार की मदद को आगे आए सपा नेता जीराज यादव

Related Articles

Recent