Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: बार चुनाव में एडवोकेट राहुल सक्सेना ‘मध्यम’ ने कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु दाखिल किया नामांकन

बरेली। स्थानीय कचहरी परिसर स्थित बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय कवि-शायर एवं युवाओं के बीच लोकप्रिय, मुखर अधिवक्ता एडवोकेट राहुल सक्सेना ‘मध्यम’ ने अपने समर्थकों के साथ गरिमामयी उपस्थिति में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (Junior Executive Member) पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान बार परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की मजबूत मौजूदगी ने राहुल सक्सेना की दावेदारी को और सशक्त बना दिया। नामांकन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए एडवोकेट राहुल सक्सेना ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा उनके हित और कल्याण के लिए ठोस कार्य करना है। उन्होंने संवैधानिक संवेदनशीलता और न्यायिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया के बाद उनके कार्यालय (निकट ट्रेजरी टीन शैड, बगलिया परिसर कचहरी) पर भी शुभचिंतकों और समर्थकों का तांता लगा रहा। अधिवक्ताओं ने राहुल सक्सेना की उम्मीदवारी को लेकर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ अधिवक्ता राज बहादुर सिंह, अनीस एडवोकेट, एडवोकेट अनिल सक्सेना, एडवोकेट अश्वनी राणा, एडवोकेट चंद्र प्रकाश, एडवोकेट अंकित सक्सेना, एडवोकेट पंकज कुमार, एडवोकेट फैजान अली ख़ान, एडवोकेट मनीष राणा सहित बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent