Indus News TV Live

Friday, August 7, 2026
spot_img

बरेली: 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सम्यक पार्टी, 100 सीटों पर लड़ने का ऐलान; बरेली में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

बरेली, 29 जुलाई, 2026। रामगंगानगर स्थित महामाया विहार पब्लिक स्कूल में सम्यक पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. मौर्य और राष्ट्रीय सचिव मनोहर बौद्ध ने भाग लिया। इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. मौर्य ने कहा कि सम्यक पार्टी पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी परिवारवाद, जातिवाद और धर्मवाद से ऊपर उठकर काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकांश दल जनता के बजाय अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं।

के.के. मौर्य ने कहा कि वह पहले बहुजन समाज पार्टी में थे, लेकिन परिवारवाद के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि यदि वह बसपा में रहते तो शायद कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाते। उन्होंने घोषणा की कि सम्यक पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और 10 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव मनोहर बौद्ध ने संगठन विस्तार करते हुए पोथीराम मौर्य को जिला उपाध्यक्ष तथा हवलदार सिंह शाक्य को जिला महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इंडस न्यूज़ से बातचीत में मनोहर बौद्ध ने कहा कि सम्यक पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है और भाजपा का विकल्प बनने की क्षमता रखती है। उन्होंने विपक्षी दलों की भी आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोकतांत्रिक और वैकल्पिक राजनीतिक व्यवस्था को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लवकुश मौर्य, भूपेंद्र मौर्य, हरपाल सिंह मौर्य, क्रांति मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent