जल जीवन मिशन: सब-वेंडर का ₹10 लाख भुगतान दो साल से लंबित, किसान यूनियन ने NKG कंपनी को दी आंदोलन की चेतावनी
गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026। भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) ने जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रही NKG कंपनी पर सब-वेंडरों का भुगतान लंबित रखने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि सरकार से भुगतान मिलने के बावजूद कंपनी ने सब-वेंडरों का पूरा भुगतान नहीं किया, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन बरेली के जिला अध्यक्ष के भाई की फर्म दिव्यांशु कंस्ट्रक्शन का उदाहरण देते हुए दावा किया गया है कि कंपनी का करीब ₹10 लाख का भुगतान दो वर्ष से अधिक समय से लंबित है। आरोप है कि NKG कंपनी ने ₹5 लाख का फ़र्ज़ी चेक हिमांशु कंस्ट्रक्शन को दे दिया था, ज्ञापन में दावा किया गया की बहुत बार संवाद के बाबजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है।


भारतीय किसान यूनियन असली ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 13 अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ तो 14 अगस्त से गाजियाबाद स्थित NKG कंपनी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।