बरेली में सनराइज अस्पताल कांड अब सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि जनआक्रोश का रूप लेता जा रहा है। गलत इलाज से उर्वेश यादव की मौत के मामले में न्याय के लिए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में पीड़ित परिवार का धरना छठे दिन भी जारी है, और कल पांचवें दिन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के दर्जनों लोग धरना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के संघर्ष को खुला समर्थन दिया।
महासभा ने साफ कह, दोषी डॉक्टर की गिरफ्तारी, अस्पताल को सील करने और आयुष्मान घोटाले में सख्त कार्रवाई के बिना अब पीछे हटने का सवाल नहीं। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन बड़े स्तर पर किया जाएगा।
महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया कि “पीड़ित परिवार गरीब परिवार है इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही।” यह बयान सिस्टम की नीयत पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
छः दिन से सड़क पर बैठा परिवार, बढ़ता जनसमर्थन और फिर भी प्रशासन की चुप्पी, यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीन व्यवस्था की तस्वीर है, जहां न्याय के लिए अब आवाज बुलंद करनी पड़ रही है।