जनपद बरेली में रविवार को श्री श्री १०८ सतगुरु बाबा सागरदास जी की ३० वीं पुण्यतिथि प्रेमनगर स्थित वाल्मीकि साधु आश्रम में मनाई गई। उज्जैन से पधारे वाल्मीकि संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि पीठाधीश्वर स्वामी बलराम दास योगी ने विभिन्न प्रांतों से पधारे संतों संग सत्संग का आयोजन किया जिसमें देश के कोने कोने से आए साधु संतों ने धर्म पर प्रवचन दिए जिन्हें सुनकर श्रोताओं को भक्ति भाव से ओतप्रोत हुए(Valmiki Saints’ gathering concluded)
सुबह 7 बजे से युद्ध एवं हिंसा से जूझ रहे संपूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने जिसमें पंजाब से पधारे वाल्मीकि समाज शिरोमणि श्री बलवीर सिंह सोंधी ने अन्य साधु संतों के संग यज्ञ हवन सम्पन्न कराया।तत्पश्चात प्रतिवर्ष की भांति सुबह 11 बजे से समाज में समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी साधु संतों एवं भक्तजनों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया (Valmiki Saints’ gathering concluded)

वाल्मीकि संत समागम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक श्री अरविंद वाल्मीकि ने सभी संतों का माल्यार्पण कर मंच पर स्थान ग्रहण कराया वाल्मीकि संत सम्मेलन में सभी साधु संतों ने समाज में बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसारित करने का आह्वाहन किया साथ ही समाज में व्याप्त दुर्व्यसनों जैसे मृत्यु भोज, दहेज प्रथा एवं विवाह समारोह इत्यादि पर अनावश्यक व्यव न करने की शपथ सभी लोगों को दिलाई।
संत सम्मेलन में स्वामी रतन दास (नुहू, मेवात), साध्वी संतोष दास (पंजाब), स्वामी प्रेमानंद अमृतसर, स्वामी ब्रहमदास, स्वामी गोविंद दास, स्वामी धनीदास, शंकर दास, बलबीर सिंह सोंधी (नूर महल पंजाब), बलबीर सिंह चीमा पारुल रंधावा (अमृतसर), डॉ. राम लुभाया (पंजाब), आचार्य मुकेश दास दिल्ली रहे।
वाल्मीकि आश्रम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं केंद्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद सदस्य एवं स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) सलाहकार मनोज थपलियाल , सचिव योगेश कुमार, विकास महर्षि, पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग सुरेंद्र नाथ,अंशु आर्या, सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उमेश कठेरिया, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पाण्डे, चंदन प्रकाश, विलास बाबू, सुनील दत्त, विश्वास महाजन, सुनील भारत,विशाल बिंदु, भगवान दास, विजय आनंद, गुड्डू नागवंशी, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, इंस्पेक्ट विजय, हरिसिंह वरदान, महेंद्र पल राही, ओमकार, राम बहादुर, दिनेश सत्संगी, बंटी सिंह, अरविंद वाल्मीकि, रंजीत कोठारी, , शेखर वाल्मीकि, अभिजीत कठेरिया, चंचल कठेरिया,सूरज पल वाल्मीकि, डालचंद वाल्मीकि, रुस्तम सिंह गुड्डू, आदि मौजूद रहे।


