Indus News TV Live

Monday, March 9, 2026
spot_img

बरेली: इज्जतनगर थाने क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार करने वाले गिरोह की फरार युवती गिरफ्तार

बरेली: वैश्यावृत्ति में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही एवं वैश्यावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में थाना इज्जतनगर से एक टीम का गठन किया गया था। उक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.05.2025 को कर्मचारी नगर चौराहे के पास थाना इज्जतनगर में स्थित मकान में वैश्यावृत्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये मु0अ0स0-443/2025 धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत करते हुए दिनांक 18.05.2025 को 08 अभियुक्त (महिला/पुरुषों) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा उसमें एक फरार  महिला अभियुक्त श्वेता कुमारी उर्फ सोनाली पत्नी नीरज पुत्री स्व0 विनोद प्रसाद निवासी सीतलपुर थाना चकिया जिला पुर्वी चम्पारण बिहार हाल पता कर्मचारीनगर चौराहा मंसादेवी वाली गली (किराये का मकान ) थाना इ0नगर बरेली को कर्मचारीनगर बसन्त बिहार तीराहे से गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया!
         पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि हम लोग सभी अलग अलग स्थानों से आती थीं। मैं अपने परिवार से अलग रहती हूं तथा रुपये कमाने के लालच में व ऐशो अय्याशी करने के लिए देह व्यापार का धंधा करती हूं। ये मकान रविना ने देह व्यापार करने के लिए किराये पर ले रखा था। रविना ने ही यहां पर मुझे बुलाया था तथा ग्राहको को बुलाकर रुपये लेकर धंधा करवाती थी। जब से य़ह पता चला है कि यहां पर पुलिस की रेड पडी है तो मै यहां से भागने की फिराक में थी। जब मैं बसन्त  बिहार चौराहे पर बरेली से जाने कि लिये खडी थी तभी मुझे पुलिस वालो द्वारा पकड लिया !
 
 
पुलिस टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर बिजेन्द्र सिंह , थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।
2.     उ0नि0 सतीश कुमार , थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।
म0उ0नि0 पायल ,थाना इज्जतनगर जनपद बरेली
Related Articles

Recent