बरेली: जिले के शंघाई मुराबान के रहने वाले नानक चंद उम्र 38 अपनी ससुराल बल्लिया देवचरा से वापस लौट रहे थे तभी बरेली सुभाष नगर चौरासी घंटा मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और भाग गया!
नानक चंद के सिर में गंभीर चोट आयी स्थानीय लोगों ने उन्हें ग्लोबल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया !
गंभीर चोट लगने की वजह से मृतक की कल म्रत्यु हो गयी, मृतक के परिवार में तीन बेटियाँ एक पुत्र है जो आज बे सहारा हो गए. नानक चंद एक मजदूर था जो मजदूरी कर के अपने परिवार का गुजरवसर करता था, आज उसके परिवार में सब कुछ खत्म हो गया.
परिवार वालों से बात करने पर बताया कि नानक चंद अपनी ससुराल से किसी रिस्तेदार की अंत्येष्टि कर के घर वापस आ रहे थे, तभी बरेली में सुभाष नगर चौरासी घंटा मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया! स्थानीय लोगों ने उसे ग्लोबल हॉस्पिटल मे भर्ती करा दिया. जहा अगले दिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!
परिवार में तीन बेटियों और एक बेटे की जिम्मेदारी और से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं,
जानकारी होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हैं!


