Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: नाली निर्माण में हो रहा घोटाला प्रधान कर रहा सरकारी पैसे का दुरुपयोग

बरेली: जनपद के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनपुर में नाली निर्माण कार्य को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जहाँ ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन द्वारा सरकारी निधि का दुरुपयोग करते हुए पीली ईंटों से घटिया निर्माण कराया जा रहा है ( Drain Scam in Bareilly )

एक पत्रकार द्वारा ग्राम प्रधान जाकिर से स्थिति के बारे में सवाल पूछने चाहे, तो प्रधान ने दुर्व्यवहार करते हुए पत्रकार को धमकाया और काम को रोकने की कोशिश की साथ ही पत्रकार को चेताया की हमारे काम करने और करवाने का तरीका यही है चाहे तो किसी अधिकारी सी बात करके देख लो । एक ग्राम प्रधान का रवैया एक पत्रकार के प्रति ऐसा है तो ग्रामीणों के प्रति उसकी व्यावहारिक छवि कैसी होगी, विकास शैली कैसी होगी इसका अंदाज़ा बन रही नाली को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें कम गुणवत्ता वाली पीला ईंटों का उपयोग किया जा रहा है!

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गांव के विकास की बात करती आयी है और विकास हुआ भी है। लेकिन कुछ प्रधानों की कूटनीतियों के आगे विकास नज़र नहीं आता , ग्रामीणों को  काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ता है, अगर कोई शिकायत करें भी तो प्रधानों द्वारा अधिकारी को पैसे खिलाकर मामला दवा दिया जाता है. ( Drain Scam in Bareilly )

हमारी टीम ने जब इस मामले पर सचिव से बात की तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि प्रधान का व्यवहार स्थानीय लोगों के प्रति अनुचित है। इतना ही नहीं, इस पूरे प्रकरण पर डीपीआरओ से बात की गयी तो उन्होंने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश देने की बात कही हैं।


यह भी पढ़ें: बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद-बरेली पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी की आयोजित

यह भी पढ़ें: बरेली मेथोडिस्ट चर्च अखिर क्यूँ भूमाफियाओं को बांट रहा सर्वोच्च पद…….. आखिर क्या है वजह?

यह भी पढ़ें: प्रेम नगर थाना पुलिस ने 25-25 हज़ार के इनामी अभियुक्तों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार


Related Articles

Recent