बरेली में बुद्धवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी द्वारा फरीदपुर में बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण रेलवे विभाग द्वारा रेलवे क्रासिंग को अनिश्चित काल के लिए बंद किए जाने के विरोध में एक ज्ञापन जिला अधिकारी बरेली को सौंपा गया (Bharatiya Kisan Mazdoor Union Nationalist submitted a memorandum)

रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव
यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह यादव ने रेलवे विभाग को जल्द से जल्द वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने की बात रखी, जिसका सभी किसानों ने एक स्वर में समर्थन किया।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे विभाग वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाता है तो वे अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। यूनियन का कहना है कि रेलवे क्रासिंग बंद होने से किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे जल्द से जल्द वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग कर रहे हैं ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।



