Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी दीपक मुंडी दो सहयोगियों के साथ नेपाल से गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड के मुख्य शूटर दीपक मुंडी और उसके दो साथियों कपिल पंडित व राजेंदर को नेपाल पुलिस ने झापा गांव से गिरफ्तार किया है. नेपाल में तीनों की पब्लिक ने जमकर धुनाई भी की. तीनों पुलिस से बचकर नेपाल में जा छिपे थे. (Sidhu Moosewala Murder Case)

नेपाल में झापा गांव, जहां ये छिपे हुए थे, के ग्रामीणों को इनकी गतिविधी संदिग्ध लगी. ग्रामीणों ने इन्हें बच्चा चोर गिरोह का समझा. ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर उनकी सुताई शुरू कर दी. ग्रामीणों ने तीनों को बुरी तरह पीटने के बाद झापा पुलिस के हवाले कर दिया.

नेपाल पुलिस ने तीनों से पूछताछ की और पंजाब पुलिस को इत्तला दी. पंजाब पुलिस झापा पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य शूटर है दीपक मुंडी

गिरफ्तार किये गए तीनों युवकों में से दीपक मुंडी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य शूटर है और कपिल पंडित व राजेन्दर उसके सहयोगी हैं.

पंजाब पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर मानसा पहुंच गयी है. तीनों को पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से सटे झापा से गिरफ्तार किया गया है. तीनों को सीआईए पुलिस स्टेशन में रखा गया है.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

पंजाब पुलिस के डीजीपी के अनुसार, दीपक मुख्य शूटर है. गौरव यादव ने यह भी बताया कि दीपक, कपिल पंडित और राजिंदर को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने पश्चिम-बंगाल नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को कर दी गई थी. पंजाब के मानसा जिले की पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस मुक़दमे के सिलसिले में अब तक कई अर्पोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Related Articles

Recent