बिहार में महागठबंधन की सरकार बने अभी महीना दिन ही हुआ है यह बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का कहर देखने को मिल रहा है । बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने फायरिंग करते हुए , 11 लोगों को गोली मारी , जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। (11 Shot In Begusarai)
बेगूसराय जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब एक सिरफिरे ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें करीब 11 लोगों की गोली लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। (11 Shot In Begusarai)
मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अपराधियों ने जिले के मल्हीपुर में दो लोगों को, बरौनी थर्मल चौक पर तीन लोगों को, बरौनी में दो लोगों को, तेघड़ा में दो लोगों को, बछवाड़ा में दो लोगों को गोली मार दी।
इस गोलीबारी में करीब 11 लोगों को गोली लगी है। इसमें एक की मौत की हो गयी है। बाकी 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गयी। लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी है। (11 Shot In Begusarai)
इसे भी पढ़ें : क्रिप्टो करेंसी में 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला कर फरार होने वाली क्रिप्टोक्वीन
(आप हमें फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)


