Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

10 राज्यों में की जा रही बड़ी कार्रवाई में एनआईए, ईडी ने पीएफआई के 100 से अधिक कैडरों को हिरासत में लिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूरे देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर छापेमारी की है. 10 राज्यों में की जा रही इस बड़ी कार्रवाई में एनआईए और ईडी ने राज्यों की पुलिस के साथ पीएफआई के 100 से अधिक कैडरों को गिरफ्तार किया है. केरल में भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नेता ओएमए सलाम सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों में छापेमारी की है. मंजेरी, मलप्पुरम जिले में पीएफआई अध्यक्ष और पीएफआई कार्यालयों में छापेमारी मध्यरात्रि से जारी है. (NIA ED PFI)

https://twitter.com/AHindinews/status/1572764965731442688?s=20&t=mlQofKsWsvYs99D0ZDu0tQ

गौरतलब है कि इससे पहले भी 18 सितंबर को, एनआईए ने पीएफआई के आतंकियों के साथ संबंधों के संदेह में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई जगह छापे मारकर लोगों को हिरासत में लिया था.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनआईए और ईडी ने बुधवार देर रात को मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पीएफआई अध्यक्ष ओएमए सलाम के घर पर छापा मारा. सलाम समेत जिला और शहर स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी अब भी जारी है. इस दौरान पीएफआई के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन भी जारी है. पीएफआई अध्यक्ष ओएमए सलाम के घर के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है. (NIA ED PFI)

इसे भी पढ़ें : इंटरपोल और उसका रेड कॉर्नर नोटिस

(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)   

Related Articles

Recent