गोल्डन लायंस मेट्रो क्लब के द्वारा अपने लोग द्वारा संचालित स्कूल “स्ट्रीट टू स्कूल” में कंप्यूटर लैब बनाने और बच्चों के विकास के लिए सहयोग किया।

Golden Lions Metro Club cooperated for the development of children and to build a computer lab in the school "Street to School" run by ngo apne log

0
100

गौतम बुद्ध नगर| “अपने लोग” संस्था द्वारा वंचित बच्चों के लिए संचालित “स्ट्रीट टू स्कूल” सेक्टर 63, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में दिनांक 7 अगस्त 2023 को एक कार्यक्रम आयोजित कर गरीब बच्चों तथा उनके माता-पिता के शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उनके सर्वांगीण विकास के लिये शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।

इस कार्यक्रम में गोल्डन लोएन्स मेट्रो क्लब के जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता, ज़िला पीआरओ रानी नरवारा, पी डी पी ललिता श्रीवास्तव, पी डी पी शशि शर्मा, वीणा रेखी, पूनम शर्मा, इन्दु खन्ना, अनीता गुप्ता, शोभा सहाय, मंजु अग्रवाल, अध्यक्षा अनीता बंसल और टीम की सक्रिय भागीदारी रही। गोल्डन लोएन्स मेट्रो क्लब ने इस अवसर पर बच्चों के लिए कंप्युटर लैब बनाने में मदद की, तथा बच्चों को स्कूल बैग भी दिये।

बच्चों के अभिभावकों के आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उनके बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में पौधों और गमलों का भी वितरण किया गया। मेट्रो क्लब अध्यक्ष अनिता बंसल ने ज़रूरत पड़ने पर और मदद का आश्वासन दिया! इस कार्यक्रम में अपने लोग के केन्द्रीय सदस्य, स्ट्रीट टू स्कूल के छात्र और हेड पूजा गुप्ता और शिक्षक तथा उनके अभिभावक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मेट्रो क्लब ने भविष्य में भी मदद का आश्वासन दिया!

अपने लोग संस्था के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि अपने लोग संस्था और इसके द्वारा संचालित स्ट्रीट टू स्कूल आर्थिक रूप से समाज की मदद पर निर्भर है! मेट्रो क्लब की तरह वह समाज से और मदद की आशा करता है! बच्चो को शिक्षित करने में सहयोग करना हम सब की ज़िम्मेवारी है!