Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज़्ज़तनगर मंडल पर आयोजित हुआ भव्य गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, मंडल रेल प्रबन्धक ने फहराया ध्वज

बरेली 27 जनवरी 2024ः 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर रेखा यादव ने फहराया। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं भारत स्काउट.गाइड, टिकट जाँच दल एवं सिविल डिफेंस, इज्जतनगर के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। (Republic Day program Railway)
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो), इज्जतनगर द्वारा संचालित विद्यालयों व केन्द्रीय विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे के बच्चों द्वारा पीटी शो एवं योगा अभ्यास से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिचालन विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों की टीम द्वारा ‘संरक्षा की खोज’ नाटक द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व जनसमूह को संरक्षित, सुरक्षित एवं समयपालन के साथ रेल संचालन हम कैसे करते है इत्यादि के बारे में सजीव प्रस्तुति दी एवं सिविल डिफेंस की टीम द्वारा आपदा के समय में हताहत लोगों को कैसे बचाया जा सकता है उसका जीवांत झलकियाँ प्रस्तुत की गईं। ताईक्वांडो के बच्चों ने अनेक करतब दिखाकर दर्शकों के मस्तिष्क पटल पर अमिट छाप छोड़ी। (Republic Day program Railway)

लोगों को सम्बोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी को अपने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। रेखा यादव ने सीमा पर तैनात सेना एवं सुरक्षा बल के जवानों के पराक्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए विषम परिस्थितियों में भी देश की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने में अपना अतुलनीय योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कर्मठ रेल योद्धा जोकि दिन-रात, कड़ी सर्दी, चिलचिलाती धूप एवं घनघोर वर्षा में भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा से संरक्षित रेल संचलन को सुनिश्चित कर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं उनके प्रति सहृदय कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
आगे मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इज्जतनगर मण्डल अपने सम्मानित यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित, संरक्षित एवं आरामदायक रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है एवं रेल परिवहन के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपने उपयोगकर्ताओं को द्रुतगामी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत् है। उन्होंने मंडल द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के लिए मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों की सराहना तहेदिल से करते हुए आशा व्यक्त की कि वे मंडल को प्रगति के शिखर पर ले जाने में सफल होंगे। (Republic Day program Railway)
मंडल पर हुई प्रगति का लेखा-जोखा साझा करते हुए रेखा यादव ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह दिसंबर के अंत तक रु. 470.85 करोड़ की आय दर्ज की गई जोकि गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.60 प्रतिशत अधिक है। यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भी 17.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान माह दिसम्बर, 2023 तक मंडल का कुल माल लदान 1.208 मिलियन टन रहा जोकि गत वर्ष की तुलना में 32.74 प्रतिशत अधिक है। (Republic Day program Railway)
समयपालन की चर्चा करते हुए उन्होंने ने बताया कि मंडल पर अप्रैल से दिसम्बर 2023 तक ट्रेनों का समयपालन 95.06 प्रतिशत रहा जोकि पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य सभी मंडलों की तुलना में अधिकतम एवं काफी बेहतर है। रेल विद्युतीकरण पर बोलते हुए सुश्री रेखा यादव ने बताया कि मंडल पर वर्तमान वित वर्ष के दौरान कुरैया से शाहगढ़ तक 27 किमी का विद्युतीकरण किया गया है तथा मंडल पर शेष बचे रेलखण्ड का विद्युतीकरण, आमान परिवर्तन के साथ-साथ इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लिया जायेगा। मंडल की सभी गाड़ियाँ अब विद्युतकृत हो गई हैं, जिससे इस वर्ष लगभग रुपये 250 करोड़ की बचत हुई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत मंडल के 17 स्टेशनों को चिन्हित किया गया है जिसमें उझानी, बरेली सिटी एवं इज्जतनगर रेलवे स्टेशनों पर लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि वर्ष-2022 में इज्जतनगर मंडल द्वारा रेल परिवहन के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर 6 शील्डें यथा परिचालन, लेखा, कार्मिक, विद्युत वितरण, सर्वश्रेष्ट अनुवेशण, अंतर्मंडलीय कार्यकुशलता प्राप्त हुईं हैं।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ए.ए.खान, शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एशोसिएशनों के पदाधिकारी, रेल कर्मचारी एवं उनके परिजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें: EVM हटाने के लिए के वकीलों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, बैलट पेपर लाने की मांग

यह भी पढ़ें: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर



 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent