Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: ओशोधारा करने जा रही त्रिदिवसीय ध्यान योग शिविर, 15 से 17 जून के बीच होगा आयोजन

बरेली: ध्यान एवं योग पर ओशो धारा का त्रिदिवसीय कार्यक्रम, होटल मैजिस्टिक, सर्किट हाउस चौराहा बरेली में दिनांक 15 से 17 जून आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में आसपास के जिलों से सभी ओशो प्रेमी ध्यान के लिए आ रहे हैं। (Oshodhara organize meditation yoga camp)
कार्यक्रम के संचालक स्वामी आनंद देव ने बताया ध्यान, समाधि और अध्यात्म के जिज्ञासु साधक इसमें शामिल होने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि यह कार्यक्रम दुनिया भर में प्रसिद्ध दार्शनिक ओशो रजनीश के ध्यान एवं दर्शन पर आधारित होगा। ओशो को दुनिया भर में महान दार्शनिक के रूप में जाना जाता है ओशो रजनीश ने भगवान बुद्ध के दर्शन की व्यापक व्याख्या की है एवं उसके साथ दुनिया के सभी दर्शनों की अपने नजरिए से व्याख्या की है।
कार्यक्रम का आयोजन ओशो धारा संस्था के द्वारा किया जा रहा है इसके संस्थापक गुरु सिद्धार्थ औलिया है जो ओशो के बहुत ही करीबी रहे हैं। (Oshodhara organize meditation yoga camp)

यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई

यह भी पढ़ें: वामन मेश्राम ने राम जन्मभूमि अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा दावा


 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent