Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: प्रिया मौर्य आत्महत्या मामले में विश्व मौर्य परिषद ने दिया ज्ञापन, कठोर कारवाही की मांग

बरेली, 7 सितम्बर 2024: प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद बरेली के पदाधिकारियों ने जनपद फतेहपुर की छात्रा प्रिया मौर्य के छेड़खानी व मौत के अपराधियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिला अधिकारी बरेली एवं उप जिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपा। बरेली में ज्ञापन संगठन के बरेली जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में एवं बहेड़ी में ज्ञापन संगठन के बरेली मंडल अध्यक्ष सौरभ मौर्य के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। (Priya Maurya suicide case)

ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा समाज बहुत जागरूक समाज है, सरकार किसी ग़लतफ़हमी में न रहे। उन्होंने कहा की समाज के साथ कोई अन्याय, अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे। आगे उन्होंने कहा की अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़े या जेल जाना पड़े वे सबकुछ करेंगे।

संगठन के मंडल अध्यक्ष सौरभ मौर्य ने कहा कि सरकार अभी केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर पायी है, सौरभ मौर्य ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र गिरफ़्तारी नहीं होती है तो उनका संगठन इस मामले में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। (Priya Maurya suicide case)

ज्ञापन के दौरान प्रगतिशील मौर्य परिषद के जिला महासचिव गोविन्द सैनी भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा की इस सरकार में कानून व्यवस्था की हालत बहुत ख़राब है पिछड़े दलित समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। उनका कहना था की आरोपी जल्द गिरफ्तार होने चाहिए। गोविन्द सैनी ने कहा की यदि गिरफ़्तारी और उचित कारवाही नहीं होती है तो इस मुद्दे को लेकर संगठन आंदोलन करने के लिए को बाध्य होगा। (Priya Maurya suicide case)
इस दौरान प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश मौर्य, मंडल अध्यक्ष बरेली सौरभ मौर्य, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, जिला महसचिव गोविन्द सैनी, जिला उपाध्यक्ष संदीप मौर्य, शैलेन्द्र मौर्य एडवोकेट, अर्जुन सिंह मौर्य एडवोकेट, अनुज मौर्य, नाज़िम कुरैशी, सचिन मौर्य, रवि मौर्य, नीरज मौर्य, संजय, सौरभ प्रजापति, विष्णु मौर्य एवं बहेड़ी में समाजसेवी राजू मौर्य, युवा नेता कैलाश बाबू मौर्य, आकाश मौर्य, हेमंत मौर्य एडवोकेट एवं कई अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सुशील कुमार गौतम बने ‘भीम आर्मी’ के जिला अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल

यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent