रिपोर्ट – मनोज कुमार मौर्य
बरेली: पति और ससुराल वालों ने 10 लाख और छोटा हाथी न मिलने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला।
बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र चक महमूद निवासी युवती का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार थाना सिरौली क्षेत्र ग्राम शिवपुरी निवासी रवि मौर्य से दिनांक: 03.02.2020 को सम्पन्न हुई थी। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है, उसकी की शादी मामा, भाई, फूफा व माता ने अपनी समर्थ के अनुसार दान दहेज देकर की थी युवती के अनुसार ससराल वाले बदायूँ में रहते थे और शादी के एक माह बाद इन्द्रा कालोनी सेक्टर 17 थाना सेक्टर-14 जिला पंचकूला हरियाणा में ले जाकर रहने लगे और वहीं पर घर बना लिया। शादी के बाद से ही महिला के ससुराल में उसके पति रवि मौर्य, ससुर रघुवर दयाल, सास विस्सो व ननद रेणु ने कम दहेज का ताना देते हुए शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और कई कई दिन तक भूखा रखने लगे व कमरे में बंद कर देते थे और फकीर खानदान की कहकर ताना देते थे।
महिला ने बताया 03.01.2025 को रात 9 बजे महिला खाना बना रही थी तभी उसका पति रवि मौर्य शराब पीकर घर में आया और उसने अपने माता पिता व अपनी बहन रेनु को भी बुला लिया और कहा कि तु पैसे और गाडी मंगाकर देगी या नहीं महिला ने मना किया तो उसके मुंह पर पति ने घुसा मारा और उठाकर जमीन पर पटक दिया। महिला का ढाई साल का पुत्र भी पास ही खड़ा था वह सब्जी की कढ़ाई में जाकर गिरा जिससे उसका सीधा पैर बुरी तरह जल गया मारपीट से महिला की दायीं आंख के नीचे गंभीर चोटे आयी हैं। ससुरालियों ने एकराय होकर ढाई साल के पुत्र के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। महिला ने जैसे तैसे अपने मायके वालों को सूचना दिया जिससे मायके वाले हरियाणा पहुंच करके महिला को उसके मायके बरेली ले आए।