Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: प्रबुद्ध महिला संघ द्वारा गुरु रविदास जयंती मनाई गई

बरेली, 12 फरवरी 2025: चन्द्रमणि बुद्ध विहार, डेलापीर बरेली में प्रबुद्ध महिला संघ के द्वारा माघ पूर्णिमा के अवसर पर गुरु संत रविदास जी की जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जयंती के दौरान प्रबुद्ध महिला संघ की अध्यक्षा चन्द्रप्रभा गौतम द्वारा आने वाले 14 अप्रैल अर्थात बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की तैयारियों के बारे में बताया गया एवं उनके द्वारा सभी को गुरु रविदास जी की जयंती की मंगलकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान सुमन लता बौद्ध के द्वारा माघ पूर्णिमा का महत्व इतिहास बताया गया व जिला महासचिव द्वारा गुरू रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा महापुरुषों के इतिहास की झांकी, गीतों के द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अन्त में मिष्ठान व खीर वितरित की गई।

यह भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु अनागारिक धम्मपाल के कारण विश्व धर्म संसद में बोल पाए विवेकानंद

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: ईरान में मरियम एवं मार्जिया को मुसलमान से ईसाई बनने पर जेल क्यों भेज दिया गया?

यह भी पढ़ें: कुम्भ बौद्धों का मेला है, ब्राह्मणों का नहीं, महान बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन ने की थी कुम्भ मेले की स्थापना

यह भी पढ़ें: महाविद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और भेदभाव एक गंभीर समस्या


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent