Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: अपहृत नाबालिग युवती की बरामदगी की मांग को लेकर भीम आर्मी का एसएसपी बरेली को ज्ञापन

बरेली, 14 फरवरी 2025। भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली से मुलाकात कर थाना क्योलडिया क्षेत्र से 1.5 माह पूर्व अपहृत नाबालिग युवती को शीघ्र बरामद करने की मांग की। (Bhim Army’s memorandum to SSP)

इस दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष डॉ रूपकिशोर प्रजापति, मीडिया प्रभारी यश राणा और पीड़ित परिवार भी उपस्थित रहा। प्रतिनिधिमंडल ने SSP को बताया कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक युवती को बरामद नहीं कर पाई है, जिससे पीड़ित परिवार मानसिक तनाव में है। (Bhim Army’s memorandum to SSP)
भीम आर्मी ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही युवती को बरामद नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। SSP ने जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन

यह भी पढ़ें: मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में अनपरा मेन गेट पर हुआ धरना, लेबर कोड रद्द करने की मांग


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent