Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

Bareilly: स्वामीनारायण हॉस्पिटल में हुआ निशुल्क उपचार कैंप, दवाओं पर मिली छूट, स्वस्थ इंडिया मिशन के तहत आयोजन

बरेली, 23 फरवरी, 2025: स्वस्थ्य इंडिया मिशन के तहत स्वामीनारायण इलेक्ट्रोपैथी हॉस्पिटल व इंस्टीट्यूट बरेली की तरफ से नरीमन कॉलोनी में 23 फरवरी को निशुल्क उपचार कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन जन-जन तक हानिरहित हर्बल चिकित्सा पद्धति और प्राकृतिक उपचार को पहुंचाने के लिए किया गया।

स्वामीनारायण इलेक्ट्रो होम्योपैथी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ हरीश पटेल ने बताया कि वह चाहते हैं कि देश के सभी लोग स्वस्थ और निरोगी जीवन जिएं इसके लिए वह इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बना रहे हैं और हजारों लोगों के यहां से प्राकृतिक चिकित्सा और इलेक्ट्रोपैथी के माध्यम से अब तक स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां सामान्य रोग से लेकर गंभीर और जटिल रोगों तक का इलाज होता है और बहुत ही गंभीर रोगी उनके यहां आते हैं और स्वस्थ होकर जाते हैं।

23 फरवरी के कैम्प में रामपुर, बिलासपुर, मिल्क, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर, बहेड़ी, नवाबगंज, पीलीभीत, रुद्रपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, तिलहर समेत तमाम जगहों के सैकड़ों मरीजों ने भागीदारी की। शिविर में फालिस, नसों के दर्द, गुर्दे की पथरी, बच्चेदानी में रसौली, लीवर रोग, गठिया, नसों व जोड़ों के पुराने दर्द आदि अनेक रोगों के मरीजों ने प्रतिभाग किया।

कैम्प में डॉ. हरीश पटेल, डॉ. प्रभा पटेल के अलावा इंस्टिट्यूट से जुड़ी जूनियर डॉक्टर डॉ. कोमल भारती, निदा जहां, न्यूरोथेरेपिस्ट अनुष्का गंगवार, सतेंद्र कुमार, विजय गंगवार, शिवानी, सोफिया आदि मौजूद रहे।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent