Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

Mainpuri: महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में दिया गया ज्ञापन, युवा शाक्य संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम से मिलने पहुंचे

मैनपुरी, 25 फरवरी 2025: बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली महाबोधि महाविहार को ब्राह्मण महंत के कब्जे से मुक्त करने की मांग को लेकर आज युवा शाक्य संगठन की ओर से जिला अधिकारी इटावा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने युवा शाक्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक शाक्य के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी लोगों के साथ अन्य बहुत से पिछड़े दलित बहुजन बौद्ध लोग पहुंचे। ज्ञापन में लोगों के द्वारा मांग की गई है कि बोधगया टेंपल एक्ट 1949 को निरस्त कर बोधगया स्थित बौद्ध मंदिर में केवल बौद्धों को ही सदस्य रखा जाए, कोई भी गैर बौद्ध और ब्राह्मण सदस्य न रखा जाए।

युवा शाक्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक शाक्य ने इंडस न्यूज़ टीवी को बताया कि यदि सरकार जल्दी ही इस मामले में निर्णय नहीं लेती है तो इटावा सहित देश के सभी जिलों में बहुजन समाज के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। विवेक शाक्य ने कहा कि महाबोधि महाविहार मंदिर सभी बहुजनों और बौद्धों की आस्था का केंद्र है उसमें ब्राह्मणों का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महान संजय मिश्रा महाबोधि मंदिर के अंदर तोड़फोड़ कर रहा है और एक पुजारी के द्वारा बुद्ध की मूर्तियों को ब्राह्मणी मूर्तियां बताया जा रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक शाक्य, आनंद शाक्य एडवोकेट, शैलेंद्र शाक्य एडवोकेट, अनिल शाक्य एडवोकेट, ऋषभ शाक्य एडवोकेट, अजय शाक्य, विक्रम बौद्ध, बदन सिंह शाक्य, जबर सिंह शाक्य, अभिलाख शाक्य, अभिनाश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent