रिपोर्ट: इरशाद रजा, जिला संवाददाता, बरेली
बरेली: हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है, मृतक की माँ गंगा देवी ने प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है मृतका की माँ ने दिये प्रार्थना पत्र मे कहा है कि दिनांक 17 मार्च 2025 को समय साय कॉल 07.00 बजे प्रार्थिनी की पुत्री सुमन कुमारी का पहले दूपटटे से गला दवाया और हत्या कर दी उसके बाद उसके शव को दो दूपटटो के सहारे पंखे से लटका कर फांसी का रूप देना की कोशिश की और कमरे से बाहर आ गया। पुनः सूचना पर वह स्वयं नाटक करते हुए दरबाजा तोडकर दिखावा करता हुआ बता रहा है कि सुमन कुमारी ने फांसी लगा ली। जिसकी सूचना प्रार्थिनी द्वारा लिखित तहरीर थाना बरखेडा पीलीभीत को दी गई जिसमे अभियोग संख्या 0081/2025 समय 21.15 में अभियुक्त विशाल गुप्ता,रियाज के विरूद्ध धारा 108 बी०एन०एस०एस में दर्ज की गयी। घटना के संवन्ध में षडयन्त्र कारी नं० 3 मुस्कान को छोड दिया गया जो कि घटना की मुख्य भूमिका में है जबकि मामला इरादा-ए-कत्ल का धारा 100 बी एन०एस०एस० का बनता है परन्तु पुलिस ने मामला हत्या को उकसाने की धारा 108 बी०एन०एस०एस० में दर्ज किया है जो कि गलत है घटना की जॉच उपनिरीक्षक संदीप सिंह थाना बरखेडा पीलीभीत कर रहे है जॉच से प्रार्थिनी संतुष्ट नही है न ही इनकी जॉच से प्रार्थिनी को न्याय मिलने वाला है। प्रार्थिनी है कि घटना कि जाँच किसी उच्च श्रेणी की एजेन्सी से कराकर प्रार्थिनी को न्याय दिलाया जायें मृतक की माँ ने मांग की है कि उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए घटना की जाँच एस०आई० संदीप सिंह से हटाकर हाई क्राइम एजेंसी से कराई जाये।


