Indus News TV Live

Friday, July 24, 2026
spot_img

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में आईटा का प्रतिनिधिमंडल पहुँचा, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रामपुर में शुक्रवार को ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (आईटा) के राष्ट्रीय सचिव शकील अहमद, प्रदेश अध्यक्ष नज़ीरुल हसन, प्रदेश सचिव क़दीर अहमद इस्लाही और इशू अडरेसिंग सेल के प्रदेश संयोजक सज्जादुल्ला त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की मांग की (AITA Support of Jauhar University)

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी एक अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान है जिसमें सभी धर्मों,वर्गों के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करते हैं, इसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो। इस अवसर पर आईटा पदाधिकारियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन विशेषत: कुलपति महोदय और छात्रों को भरोसा दिलाया कि संगठन हर स्तर पर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग करेगा।

आईटा ने यह भी घोषणा की कि यूनिवर्सिटी में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रवेश अभियान चलाया जाएगा, ताकि शिक्षा का यह केंद्र और अधिक मजबूत हो सके।

इस दौरान आईटा प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें हौंसला दिया, शिक्षा जारी रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों के साथ धरने में भी भाग लिया और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की (AITA Support of Jauhar University)

ज्ञापन कार्यक्रम और छात्र संवाद के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें: फरीदपुर में सपा की पीडीए पंचायत आयोजित, संगठन को मजबूत कर सत्ता में वापसी का लिया संकल्प

यह भी पढ़ें: पवन वर्मा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव फरीदपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

यह भी पढ़ें: आंवला में सपा नेताओं ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर तानी बंदूक, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली


Related Articles

Recent